IND vs SA Test 2 Day 5 LIVE: साइमन हार्मर ने एक ही ओवर में दिए 2 झटके, कुलदीप के बाद जुरेल भी न‍िपटे… भारत को चौथा झटका

India vs South Africa, 2nd Test Day 4 Live Updates: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जारी है. बुधवार (26 नवंबर) को मैच का आख‍िरी द‍िन है. जहां भारत के सामने 549 रनों का टारगेट है.

इस समय साई सुदर्शन और ऋषभ पंत अभी क्रीज पर हैं. भारत के तीन विकेट ग‍िर चुके हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड और अन्य बड़ी अपडेट के ल‍िए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

क्या भारतीय टीम का आज होगा व्हाइटवॉश? 
साल 2000 में हैंसी क्रोनिए के नेतृत्व में साउथ अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर घरेलू टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश किया था. तब पहला मैच मुंबई में हुआ जिसे अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट से जीता. वहीं दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु    में हुआ, जिसे तब प्रोट‍ियाज टीम ने एक पारी और 71 रन से जीता था. ऐसे में टेम्बा बावुमा के पास हैंसी क्रोन‍िए के रिकॉर्ड की बराबरी का मौका होगा. 

भारत की दूसरी पारी की हाइलाइट्स 

भारत की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल (13) सस्ते में लौटे, मार्को जानसेन की गेंद पर विकेटकीपर काइल वेरेने ने कैच लपका. कुछ देर बाद केएल राहुल (6) भी साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. पांचवें द‍िन भारत ने 27/2 के स्कोरकार्ड से बल्लेबाजी करनी शुरू की. लेकिन स्कोरकार्ड में 13 रन और जुड़े और कुलदीप यादव 5 रन पर साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. 

भारत की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड

बल्लेबाजविकेटरन
यशस्वी जायसवालकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन13
केएल राहुलबोल्ड साइमन हार्मर 06 
साई सुदर्शननाबाद  02
कुलदीप यादव बोल्ड साइमन हार्मर 05 
ध्रुव जुरेलनाबाद  

व‍िकेट पतन: 1-17 (यशस्वी जायसवाल, 6.1 ओवर), 2-21 (केएल राहुल, 9.2 ओवर)

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन बनाए. यानी पहली इनिंग्स के आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रनों की बड़ी लीड मिली. साउथ अफ्रीका अपनी दूसरी पारी 260/5 रन बनाकर घोष‍ित की, इस तरह भारत के सामने यह टेस्ट जीतने के ल‍िए 549 रनों का टारगेट है. 

टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए ये मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम को कोलकाता में आयोजित सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 30 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

स्टब्स ने जड़े 94, 260/5 पर अफ्रीका की दूसरी पारी घोष‍ित 

साउथ अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में ट्र‍िस्टन स्टब्स के 94 रनों की बदौलत दूरी पारी में 5 व‍िकेट के नुकसान पर 260/5 का स्कोर बनाया. स्टब्स के आउट होते ही टेम्बा बावुमा ने पारी घोष‍ित कर दी.  

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरुआत सधी रही. खेल के तीसरे दिन के आखिरी सेशन में रयान रिकेल्टन और एडेन मार्करम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 8 ओवर्स बिना किसी क्षति के निकाले. स्टार तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह इस दौरान नई गेंद से कमाल नहीं कर पाए.

खेल के चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम को पहली कामयाबी दिलाई. जडेजा ने रयान रिकेल्टन (35 रन) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया. रिकेल्टन और एडेन मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद जडेजा ने एक बार फ‍िर अपनी फ‍िरकी का जाल ब‍िछाया और एडेन मार्करम को बोल्ड कर दिया.

थोड़ी देर बाद ही टेम्बा बावुमा 3 रन के स्कोर पर वॉश‍िंगटन सुंदर की गेंद पर चलते बने. इसके बाद स्टब्स और टोनी डी जोरजी के बीच लंबी 101 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेक‍िन इस पार्टनरश‍िप का अंत रवींद्र जडेजा ने जोरजी को 49 रनों पर आउट कर क‍िया. साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका स्टब्स के रूप में लगा, ज‍िन्होंने 180 गेंदों पर 94 रन बनाए और जडेजा की गेंद पर 4 व‍िकेट लिए. भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जडेजा ही रहे, ज‍िन्होंने 62 रन देकर 4 विकेट झटके.  

साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: 260/5 (पारी घोष‍ित)

बल्लेबाजविकेटरन
रयान रिकेल्टनकैच मोहम्मद सिराज, बोल्ड रवींद्र जडेजा35
एडेन मार्करमबोल्ड जडेजा 29 
ट्रिस्टन स्टब्सबोल्ड जडेजा 94 
टेम्बा बावुमा कैच रेड्डी बोल्ड वॉश‍िंंगटन सुंदर  03 
टोनी डी जोरजी LBW रवींद्र जडेजा 49 
व‍ियान मुल्डर नाबाद 35 

विकेट पतन: 1-59 (रयान रिकेल्टन, 18.3 ओवर), 2-74 (एडेन मार्करम, 28.1 ओवर), 3-77 (टेम्बा बावुमा, 31.3 ओवर), 4-178 (टोनी डी जोरजी, 58.1 ओवर), 5-260 (ट्रिस्टन स्टब्स, 78.3 ओवर

भारत की पहली पारी: मार्को जानसेन का ‘सिक्सर’
भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन उसके बाद उसने मोमेंटम गंवा दिया. भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 97 गेंदों पर 58 रन बनाए. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2 चौके और एक छक्के की सहायता से 92 बॉल पर 48 रनों का योगदान दिया.

वॉशिंगटन सुंदर ने इस दौरान कुलदीप यादव के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 72 रन जोड़े, जिसके चलते भारतीय टीम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए. स्पिनर साइमन हार्मर को भी तीन सफलताएं हासिल हुईं.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (201/10, 83.5 ओवर्स)

बल्लेबाजविकेटरन
यशस्वी जायसवालकैच मार्को जानसेन, बोल्ड साइमन हार्मर58
केएल राहुलकैच एडेन मार्करम, बोल्ड केशव महाराज22
साई सुदर्शनकैच रयान रिकेल्टन, बोल्ड साइमन हार्मर15
ध्रुव जुरेलकैच केशव महाराज, बोल्ड मार्को जानसेन00
ऋषभ पंतकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन07
रवींद्र जडेजाकैच साइमन हार्मर, बोल्ड मार्को जानसेन6
नीतीश कुमार रेड्डीकैच ए़डेन मार्करम, बोल्ड मार्को जानसेन10
वॉशिंगटन सुंदरकैच एडेन मार्करम, बोल्ड साइमन हार्मर48
कुलदीप यादवकैच ए़डेन मार्करम, बोल्ड मार्को जानसेन19
जसप्रीत बुमराहकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन5
कुलदीप यादवनाबाद2*

विकेट पतन: 1-65 (केएल राहुल, 21.3 ओवर), 2-95 (यशस्वी जायसवाल, 32.2 ओवर), 3-96 (साई सुदर्शन, 34.3 ओवर), 4-102 (ध्रुव जुरेल, 35.3 ओवर), 5-105 (ऋषभ पंत, 37.2 ओवर),  6-119 (नीतीश कुमार रेड्डी, 41.4 ओवर), 7-122 (रवींद्र जडेजा, 43.3 ओवर), 8-194 (वॉशिंगटन सुंदर, 78.1 ओवर), 9-194 (कुलदीप यादव, 81.5 ओवर), 10-201 (जसप्रीत बुमराह, 83.5 ओवर)

साउथ अफ्रीका की पहली पारी: सेनुरन मुथुसामी का शतक
मुकाबले में साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बावुमा का ये फैसला सटीक साबित हुआ और मेहमान टीम ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ी कर दिया. सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन ठोके, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा.

मार्को जानसेन ने भी सात छक्के और छह छक्के की मदद से 91 गेंदों में 93 रन कूटे. भारत की ओर से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जबकि रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दो-दो सफलताएं मिलीं. साउथ अफ्रीका ने मजबूत स्कोर बनाकर भारत को शुरुआत से ही दबाव में ला दिया.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (489/10, 151.1 ओवर्स)

बल्लेबाजविकेटरन
एडेन मार्करमबोल्ड जसप्रीत बुमराह38
रयान रिकेल्टनकैच ऋषभ पंत, बोल्ड कुलदीप यादव35
ट्रिस्टन स्टब्सकैच केएल राहुल, बोल्ड कुलदीप यादव49
टेम्बा बावुमाकैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड रवींद्र जडेजा41
टोनी डी जोरजीकैच ऋषभ पंत, बोल्ड मोहम्मद सिराज28
वियान मुल्डरकैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड कुलदीप यादव13
सेनुरन मुथुसामीकैच यशस्वी जायसवाल, बोल्ड मोहम्मद सिराज109
काइल वेरेनेस्टम्प ऋषभ पंत, बोल्ड रवींद्र जडेजा45
मार्को जानसेनबोल्ड कुलदीप यादव93
साइमन हार्मरबोल्ड जसप्रीत बुमराह05
केशव महाराजनाबाद12*

विकेट पतन: 1-82 (एडेन मार्करम, 26.5 ओवर), 2-82 (रयान रिकेल्टन, 27.2 ओवर), 3-166 (टेम्बा बावुमा, 57.2 ओवर), 4-187 (ट्रिस्टन स्टब्स, 63.1 ओवर), 5-201 (वियान मुल्डर, 67.1 ओवर), 6-246 (टोनी डी जोरजी, 81.1 ओवर), 7-334 (काइल वेरेने, 120.3 ओवर), 8-431 (सेनुरन मुथुसामी, 138.1 ओवर), 9-462 (साइमन हार्मर, 143.1 ओवर), 10-489 (मार्को जानसेन, 151.1 ओवर)

गुवाहाटी टेस्ट में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: र‍यान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, साइमन हार्मर और केशव महाराज.

भारत vs साउथ अफ्रीका (H2H)
कुल टेस्ट मैच: 45
भारत ने जीते: 16
साउथ अफ्रीका ने जीते: 19
ड्रॉ- 10

भारत vs साउथ अफ्रीका H2H (भारत में)
कुल टेस्ट मैच: 20
भारत ने जीते: 11
साउथ अफ्रीका ने जीते: 6
ड्रॉ: 3

—- समाप्त —-



Source link

Leave a comment